मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को मिला धमकी भरा मेल

मुंबई। मुंबई में आतंकी हमला होने वाला है, ऐसा धमकी भरा एक ईमेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मिला है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को तालिबानी सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला है, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, ‘धमकी भरा मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया। उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।’ धमकी मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *