ये फूड्स हड्डियों को बनाते हैं बेहद कमजोर, ना के बराबर करें इनका सेवन

हेल्‍थ। हड्डियों की मजबूती स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है।. हड्डियां जितना मजबूत रहेंगी शरीर भी उतना ही स्वस्थ रहेगा। कमजोर हड्डियां होने पर लोगों को कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ता है। आपके रोजाना फूड्स में कई ऐसी चीजें होती हैं जो हड्डियों के लिए नुकसानदेह हैं। इनके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। तो आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जो हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।

नमक

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा नमक का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है। ज्यादा नमकीन चीजों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर से कैल्शियम निकलने की मात्रा बढ़ जाती है।

शक्कर

ज्यादा मीठे का सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदेह होता है।  इससे भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा मीठा खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। शुगर हड्डियों से कैल्शियम को चूसने का काम करती है।

सॉफ्ट ड्रिंक

कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक के शौकीन होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर, कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को नुकसान पहुंचा सकता है। यह हड्डियों को कमजोर करने का काम करते हैं।

तंबाकू शराब

तंबाकू में मौजूद निकोटिन कैल्शियम को खत्म करने का करता है। इसलिए यदि बोन की हेल्थ को सही करना है तो तंबाकू और सिगरेट को छोड़ देना उचित होगा। साथ ही अधिक शराब के सेवन से भी न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि बोन मास कम होना भी शुरू हो जाता है।

कैफीन

अधिकतर लोग कॉफी पीने के बहुत शौकीन होते हैं। कॉफी के कई फायदे भी हैं लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से कैल्शियम की मात्रा घटने लगती है। कॉफी के अलावा कोकोआ, चॉकलेट आदि में कैफीन पाई जाती है। कैफीन वाले फूड्स हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।  इस तरह के फूड्स के ज्यादा सेवन से हड्डियां बेहद कमजोर हो सकती हैं। इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन ना के बराबर करना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *