भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्‍कार…

वाशिंगटन। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को दिया गया है। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि जॉन ए.क्लॉसर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं। इन वैज्ञानिको के प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया है। इस पुरस्कार की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को की।

स्वातें पैबो को मिला चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार:-
सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। चिकित्सा क्षेत्र में स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पैबो को यह सम्मान दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए दिया गया। पैबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है।

कल होगी रसायन विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा:-
वहीं, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्‍टूबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *