यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए है यह चुनाव: गृहमंत्री

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को गाजियाबाद के लोनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राज्य यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए हैं।
उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस समय आजम खां, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद कहां हैं। उन्होंने कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, यह उ.प्र. के माफियाओं को चुन चुनकर समाप्त करने का चुनाव है।
यह चुनाव उ.प्र. को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि कल अखिलेश बाबू यहां आए, उनके गुंडों ने तांडव किया है। मैं आज यहां कहकर जाता हूं, अपने आपे में रहिए घर में रहिए, यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं पर माफिया दिखाई पड़ता है तो तीन ही जगह दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *