विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है ये पौधा…

वास्‍तु। आजकल पढ़ाई और करियर बनाने की होड़ में शादी की उम्र पीछे छूटने लगी है। यही वजह है कि अपने बच्चों की शादी सही समय पर करना माता पिता की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वहीं कभी-कभी ग्रह नक्षत्रों के अशुभ स्थिति की वजह से भी विवाह में देरी होती है या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। ये बात जितनी माता-पिता को परेशान करती है, उतनी ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को भी परेशान करती है। हालांकि ज्योतिष और वास्तु में ऐसे कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए शादी में आ रही बाधा को कम किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में एक फूल के बारे में जिक्र किया गया है, जिसे घर की सही दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं। चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में…

पियोनिया के फूल :-  
वास्तु शास्त्र के अनुसार पियोनिया के फूलों को बेहद चमत्कारी माना गया है। पियोनिया के पौधे पर लगने वाले फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल को सौंदर्य और रोमांस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पियोनिया को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और  इसके प्रभाव से शादी में आ रही बाधा दूर होती है।

शीघ्र विवाह के लिए कारगर :-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह योग्य किसी लड़के या लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, तो घर पर पियोनिया का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे की जगह आप घर पर पियोनिया की पेंटिंग या फूल भी लगा सकते हैं।

आपसी प्रेम के लिए 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लगता है, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है।

पियोनिया का पौधा लगाने का सही दिशा :-   
वहीं यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *