बढ़ा हुआ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बेहद ही कारगर है ये लाल पत्ता, जानें सेवन के सही तरीका

हेल्‍थ। डायबिटीज की मरीजों में ब्लड शुगर का लेवल का सीधा संबंध खाने-पीने से होता है। ज्‍यो ही खान-पान थोड़ा भी इधर-उधर होते ही शुगर बढ़ ताजा है। तथा यहीं से परेशानी शुरू हो जाती है। आम लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर की मात्रा 100 से नीचे होती है जबकि डायबिटीज मरीजों में यह 130 से आगे रहती है। वहीं खाना खाने के बाद ब्लड शुगर के लेवल में अचानक तेजी आती है और आम लोगों में यह 200 तक पहुंच जाती है जबकि डायबिटीज के मरीजों में यह अचानक 300 के पार पहुंचने लगती है। वैज्ञानिकों ने सभी तरह के फूड को ग्लाइसेमिक इंडेक्स में रैंकिंग दे दी है। अर्थात जिस फूड से ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम ज्यादा होता है उसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स में उपर रखा जाता है जबकि कम खतरे वाले फूड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

इसलिए डॉक्टर अक्सर डायबिटीज मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड खाने की सलाह देते हैं ताकि अचानक ब्लड शुगर में वृद्धि न हो। कई फूड का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।  इन्हीं में से एक है लाल पालक। लाल पालक हरी सब्जी की श्रेणी में आता है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। लाल पालक में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जिसके कारण पालक का रंग लाल हो जाता है।

कैसे कम करता है ब्लड शुगर
लाल पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए  बेहद ही कारगर होता है। यह पोषक तत्‍वो से भरा होता है। तथा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लाल पालक में डायट्री फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिसके कारण यह ग्लूकोज के अवशोषण को बहुत धीमा कर देता है और ब्लड शुगर को सोख लेता है। इसके अलावा लाल पालक में फ्लेवोनॉएड्स जैसे प्लांट केमिकल होता है जिसमें एंटी-डायबेटिक गुण होता है। बताया जाता है कि लाल पालक शुगर के एब्जोर्ब्शन को धीमा करता है जिसके कारण यह खून में बहुत धीरे-धीरे पहुंचता है। इससे खून में अचानक शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती।

अन्य फायदे
लाल पालक पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है जिसके कारण यह हेल्दी ब्लड सेल्स को बनाता है और इससे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती। लाल पालक में विटामिन सी के कारण यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। लाल पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और किसी तरह की सूजन नहीं होने देता। डाइट्री फाइबर के कारण यह डाइजेशन को बूस्ट करता है।

लाल पालक का कैसे करें सेवन
लाल पालक से ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे खाने के साथ कच्‍चा सलाद के रूप में खाएं या बहुत कम पकाकर खाएं। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं। यदि आप कच्चा खाना चाहते हैं तो सलाद में मिलाकर खाएं। पकाकर खाना चाहते हैं तो गार्लिक और ऑलिव ऑयल के साथ इसका सूप या स्ट्यू बनाकर खा सकते हैं। यदि आप उबालकर खाना चाहते हैं तो इसे किसी सब्जी में मिलाकर खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *