मुंह का जायका बढ़ाने के लिए बनाएं दही वाली मिर्ची…

रेसि‍पी। कई लोग सुबह नाश्ते में पराठे के साथ अचार खाना पसंद होता है। अगर आप रोज-रोज अचार खा कर बोर हो गए हैं तो एक मजेदार रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस डिश का नाम है दही वाली मिर्ची। इसे आप रोटी, पराठे, पुलाव या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

दही वाली मिर्ची बनाना बहुत आसान है। आप सुबह या शाम के नाश्ते में पराठे के साथ इसे खा सकते हैं और अगर आप लंच में सब्जी या दाल नहीं खाना चाहते तो रोटियों के साथ दही वाली मिर्ची खा सकते हैं। ये मिर्ची बहुत टेस्टी लगती है। अगर किसी का खाना खाने का मन नहीं भी होगा, तो इसका स्वाद चखने के बाद भूख तो लगने ही लगेगी, साथ ही मुंह का जायका भी अच्छा हो जाएगा। चलिए जानते हैं दही वाली मिर्ची बनाने की रेसिपी-

दही वाली मिर्ची बनाने का तरीका:-

दही वाली मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले 12-15 हरी मिर्च लें और अच्छे से धो लें। इसके बाद सारी मिर्चियों के डंढल तोड़ दें और मिर्चियों में बीच से चीरा लगाएं। एक पैन लें और उसमें तेल डालें। अब इसमें राई, जीरा और हींग डालें। अब इसमें हरी मिर्च डालें।

इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें। गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और मिक्स करें। गैस ऑन करें और इसे 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसके रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। आप इसे पुलाव या राइस के साथ भी खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *