आज है ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे’, जानें क्‍यों मनाया जाता है ये खास दिन…

लाइफ स्टाइल। विश्‍वभर में हर साल 11 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जाता है। यूनाईटेड नेशंस महासभा में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें लड़कियों के सम्मान के दिन के रूप में यह दिन घोषित किया गया था।  तब से ही इस दिन को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के रूप में मनाया जाता है। विश्व के इतिहास में यह दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाले आवश्यकता की पहचान करने वाला पहला ब्लूप्रिंट था।

क्या है इतिहास?
इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे की शुरुआत गैर-सरकारी संगठन प्लान इंटरनेशनल के अभियान ‘क्योंकि मैं एक लड़की हूं’ के रूप में हुई थी। यह इंटरनेशनल गैर-सरकारी संगठन है जो लगभग 70 देशों के लिए काम करता है। जो लड़कियों को जागरूक बनाता है और उनकी आवाज़ को बढ़ाता है।

क्या है इस साल की थीम?
इस साल 11 अक्टूबर 2022 की थीम को डे फॉर गर्ल चाइल्ड नाम दिया गया है। आज की पीढ़ी डिजिटल पीढ़ी है। हमारी पीढ़ी इस दिन को हर साल इंटरनेशनल स्तर पर मनाती है। यह दिन पूरे विश्व की लड़कियों को ऑनलाइन होने वाले नुकसान या हानि के बारे में बोलने के लिए एक मंच प्रदान करने का काम करता है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि आज के समय में 25 वर्ष से कम उम्र के 2 बिलियन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य?
यह दिन सामाजिक कार्यों में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या ज्यादा करने का प्रयास करता है। लड़कियों के जीवन को अच्छा बनाने के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। आज के समय में हर दस लड़को की तुलना में 4 लड़कियां बेरोजगार और अशिक्षित हैं। इसी गैप को भरने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *