जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताएं दोपहर बाद कम हो जाएंगी। खुद के बारे में सोचेंगे। कुछ जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा।काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *