त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा ने दर्ज की है शानदार जीत: जेपी नड्डा

त्रिपुरा। त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए भाजपा नेताओं को बधाई दी और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज घोषित हुए 334 वार्ड के नतीजों में 329 वार्ड में जीत दर्ज की है। जिसमें भाजपा ने 112 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली थी। इस चुनाव में विपक्ष को मात्र 5 सीटें हासिल हुई हैं। 14 में से 11 म्युनिसिपल कारपोरेशन में सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। तीन म्युनिसिपल कारपोरेशन में कलिया शहर में 17 में से 16, पाली सागर में 13 में से 12 और अम्बासा में 15 में से 12 सीटें भाजपा ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विप्लव देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी ताकतों, विकासवादी सोच की जीत है। विघटनकारी ताकतों, हिंसा व विवाद की राजनीति करने वालों और त्रिपुरा का अपमान करने वालों को राज्य की जनता ने सिरे से खारिज कर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी की नीतियों, उनकी लोक-कल्याणकारी योजनाओं और राज्य के विकास के प्रति डबल इंजन सरकार के कमिटमेंट में जनता के विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को न केवल एक सूत्र में पिरोया है बल्कि इसे उग्रवाद, हिंसा और आए दिन के ब्लॉकेड से मुक्त कर, शांति स्थापित करते हुए, विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। भाजपा में विश्वास और अनवरत आशीर्वाद के लिए पुनः प्रदेशवासियों का अभिनंदन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *