बालों और त्वचा की सेहत में सुधार के लिए करें आंवले का सेवन

ब्‍यूटी टिप्‍स। सर्दी के मौसम में बाल झड़ने और त्वचा में ड्राईनेस की समस्या बेहद ही आम हो जाती है। इस परेशानी के निकलने के लिए लोग कई तरीके के नुस्खे अपनाते हैं। कई लोग तो बालों को सही करने के लिए हजारों रूपए खर्च करके स्मूदनिंग के साथ साथ कैरेटिन भी कराते हैं, वहीं दूसरी तरफ त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग ट्रीटमेंट लेते हैं। अगर आप भी कई तरीके की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से बालों और त्वचा की सेहत में सुधार होगा। हम बात कर रहे हैं आंवला की। आंवले में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

इसके सेवन के शरीर की कई समस्याओं से निजात मिलता है। आंवले का इस्तेमाल लोग कई तरीके से करते हैं। लोग इसका आचार बनाते हैं, जूस बनाते हैं। कई लोग तो आंवला कैंडी के साथ साथ आंवले का मुरब्बा भी बनाते हैं, लेकिन आंवले के सेवन का सबसे आसान तरीका है इसका जूस बनाकर पीना। तो आइए जानते है कि आंवले के जूस की मदद से आप किस तरीके की परेशानियों को कम कर सकते हैं।

कम होता है मोटापा :-

अगर आप कम समय में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आंवले का जूस इसमे आपकी सहायता करेगा। हर रोज एक ग्लास आंवले का जूस शरीर में प्रोटीन संशलेषण को सही करता है, जिसकी मदद से वजन कम होता है। ये शरीर में पॉजिटिव नाइट्रोजन के बैलेंस को भी बरकरार रखता है। इसके साथ ये शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

रक्त को प्यूरिफाई करें :-
खून को साफ करने के लिए बाजार मे कई तरह के सीरप उपलब्ध रहते हैं। पर सिर्फ आंवले के सेवन से आपकी ये समस्या भी दूर हो सकती है। आंवले के जूस का सेवन ना सिर्फ आपके खून को साफ करता है बल्कि हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे शरीर में एक्ने जैसी समस्या भी दूर हो सकती है।

बढ़ाता है आंखों की रोशनी :-  
आंवले का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी काफी मददगार है। इसके साथ ही आंखों में होने वाली जलन और खुजली की समस्या भी आंवले के सेवन से दूर होती है।

एंटी एजिंग बेनिफिट :-

आज के समय में अपनी उम्र से यंग दिखना चाहते है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आज ही आंवले का सेवन शुरू कर दीजिए। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से ये आपकी स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करेगा। इसके सेवन से रिंकल्स, फाइन लाइन और डार्क सर्किल जैसी समस्या भी दूर होगी। आंवला आपके डेड स्किन को भी हचाने में काफी कारगार है।

बालों को देता है मजबूती :-

आपने इसके बारे में तो अक्सर दादी-नानी को मुंह से सुना होगा कि आंवले के सेवन से बालों को काफी फायदा मिलता है। जी हां, आंवले के सेवन से ना सिर्फ बालों में मजबूती आती है, बल्कि इससे बाल और ज्यादा शाइनी हो जाते हैं। आंवले का सेवन ड्रेंडफ, बालों का झड़ना, स्कैल्प की ड्राईनेस जैसी परेशानियों को भी दूर करता है। इसका पेस्ट बनाकर लगाने से ये बालों की कंडीशनिंग भी करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *