मैनपुरी में आज सुबह से मतदान जारी

मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने मतदान किया। वहीं, खतौली में मतदान केंद्र पर पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन ने मतदान किया। रामपुर में निर्वाचन कार्यों की कंट्रोल रूम के कर्मचारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैनपुरी के किशनी नगर और क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान स्थल पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान हुआ है। करहल में सबसे ज्यादा 6.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भोगांव में सबसे कम 4.4 मतदान हुआ। किशनी के परतापुर में 270 बूथ संख्या की मशीन सात बजे शुरू नहीं हो पाई। 7:40 बजे पर शुरू हो सकी। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *