Weather news: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण लू और रिकॉर्डतोड़ तापमान के कारण आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं। अभी ज्येष्ठ महीने का पारंपरिक नौतपा शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही सूर्यदेव के तेवरों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में आसमान से सीधे आग बरस रही है। मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के 26 बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के कड़े आंकड़े को पार कर चुका है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत जारी की है।
भीषण लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी
दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 21 मई को और फिर 24 से 26 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में 21 से 23 मई के बीच; वेस्टर्न यूपी में 20 से 26 मई के दौरान, ईस्टर्न यूपी में 20 से 23 मई के दौरान और पंजाब में 22 और 23 मई को लू से भीषण लू की संभावना है।
20 मई को इन 27 शहरों में तापमान था 45 डिग्री सेल्सियस के पार
| स्टेशन | उपविभाग | तापमान (°C) |
| बांदा | पूर्वी उत्तर प्रदेश | 48.0 |
| खजुराहो | पूर्वी मध्य प्रदेश | 47.4 |
| वर्धा | विदर्भ | 47.1 |
| रोहतक | हरियाणा | 46.9 |
| नागपुर | विदर्भ | 46.6 |
| नौगांव | पूर्वी मध्य प्रदेश | 46.6 |
| श्रीगंगानगर | पश्चिम राजस्थान | 46.5 |
| अमरावती | विदर्भ | 46.4 |
| चंद्रपुर | विदर्भ | 46.2 |
| हमीरपुर | पश्चिम उत्तर प्रदेश | 46.2 |
| झारसुगुड़ा | ओडिशा | 46.0 |
| दमोह | पूर्वी मध्य प्रदेश | 46.0 |
| झांसी | पश्चिम उत्तर प्रदेश | 45.9 |
| अंबाला | पंजाब | 45.8 |
| मंडला | पूर्वी मध्य प्रदेश | 45.6 |
| हिसार | हरियाणा | 45.4 |
| सतना | पूर्वी मध्य प्रदेश | 45.3 |
| संबलपुर | ओडिशा | 45.3 |
| पिलानी | राजस्थान | 45.3 |
| आगरा | पश्चिम उत्तर प्रदेश | 45.3 |
| अकोला | विदर्भ | 45.2 |
| यवतमाल | विदर्भ | 45.2 |
| उरई | पूर्वी उत्तर प्रदेश | 45.2 |
| पटियाला | पंजाब | 45.0 |
| रेंटाचिंतला | तटीय आंध्र प्रदेश | 45.0 |
| खम्मम | रायलसीमा | 45.0 |
| हीराकुंड | ओडिशा | 45.0 |
इसे भी पढ़ें:-Upsc ने जारी की 27 भर्ती परीक्षाओ की डेट्स, देखें लिस्ट