नौतपा के साथ मानसून ने भी पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather news: देश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। आज से जहां एक ओर ‘नौतपा’ की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश और 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25 मई को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शाम को हवा की स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 26 और 27 मई को भी राजधानी में IMD ने लू का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद में तेज गर्मी और धूलभरी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 25 से 28 मई तक कई इलाकों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 मई के दौरान भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में 25 से 29 मई के बीच पूर्वी यूपी में गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार के पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में उमस और बारिश दोनों का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 25 से 28 मई तक राज्य के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 26 से 28 मई के दौरान कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली, पिथौरागढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 25 से 29 मई को बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *