राजस्थान की इन जगहों पर शाही अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं न्यू ईयर

यात्रा। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग हिल स्टेशनों, ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ काफी मनमोहक होते हैं। हालांकि कई लोगों को किसी ऐसी जगह की तलाश रहती है, जो बहुत अधिक सर्द नहीं होती, बल्कि घूमने के लिहाज से शानदार होती है। ऐसे में अलग अंदाज में नया साल को सेलिब्रेट करने के लिए आप राजस्थान की ओर रुख कर सकते हैं। नवंबर से जनवरी के बीच का समय राजस्थान के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिकता को समेटे शहरों को घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में यहां भी पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी शाही अंदाज में नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान जाने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। तो चलिए जानते है उन जगहों के बारे में…  

जोधपुर :-
राजस्थान का जोधपुर शहर पर्यटकों का काफी पसंदीदा जगह है। जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है और अपने पर्यटन स्थलों के लिए लोकप्रिय है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां नए साल के मौके का जश्न बहुत शानदार तरीके से मनाया जाता है। आप जोधपुर जाएं तो मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटा घर और कल्याण सागर झील घूम सकते हैं।

बीकानेर  :-
नए साल के मौके पर बीकानेर घूमना भी अच्‍छा विकल्‍प है। बीकानेर की इमारतों की सजावट इस मौके पर देखते ही बनती है। बीकानेर में करण महल, अनूप महल, फूल महल घूमने के लिए सबसे अच्‍छी जगहें हैं। यहां कि ऐतिहासिक इमारतों की सजावट के बीच नए साल का जश्न काफी शानदार तरीके से मनाया जा सकता है।

बूंदी :-
भीड़भाड़ से दूर राजस्‍थान का बूंदी शहर नए साल का जश्न मनाने के लिए अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। यहां सुख महल, तारागढ़ का किला, बूंदी पैलेस को नए साल पर घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। आप नए साल पर बूंदी में ऊंट की सवारी कर सकते हैं। टेंट में रात बिता सकते हैं और बोन फायर का आनंद लें सकते हैं।

सवाई माधोपुर :-
अगर आप नए साल पर राजस्‍थान घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो सवाई माधोपुर जरूर जाएं। इस जगह के चारों ओर रेगिस्तान है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को यहां के रेगिस्तान में नए साल का जश्न मनाना अद्भुत अनुभव महसूस कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *