Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर (Fatty Liver) की बीमारी आज के दौर में एक आम समस्या बनती जा रही है. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खान-पान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है.
ऐसे में जरूरी है कि दवाओं के अलावा सबसे पहले अपने खानपान में सुधार करना चाहिए. अनहेल्दी चीजों को अपनी डाइट से हटाकर, थाली में हेल्दी चीजों को जगह देनी चाहिए. इससे फैटी लिवर को जल्दी ठीक करने में काफी ज्यादा मदद मिलती है. एक्सपर्ट ने कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बाया है जो आपके फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद कर सकती हैं.
1. आंवला जूस
आंवला जूस विटामिन C और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाता है. साथ ही लिपिड मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर लिवर में जमा एक्स्ट्रा फैट को टारगेट करता है. रोज सुबह 20-30 ml ताजा आंवला जूस गुनगुने पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद है.
2. ग्रीन टी
फैटी लिवर के मरीजों के लिए ग्रीन टी एक नेचुरल दवा की तरह काम करती है. इसमें मौजूद कैटेचिन और EGCG (एपिगैलोकैटेचिन गैलेट) लिवर में जमा फैट को तेजी से ऑक्सीडाइज करते हैं. इससे लिवर की सूजन कम होती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कंट्रोल में रहता है. दिन में 1 से 2 कप बिना चीनी की ग्रीन टी जरूर पिएं.
3. गुनगुना नींबू पानी
तीसरी सबसे आसान और असरदार ड्रिंक है गुनगुना लेमन वाटर. इसे सुबह खाली पेट पीने से लिवर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन पाथवे एक्टिव होते हैं. ये पाचन को किक स्टार्ट करता है, बॉडी को हाइड्रेट रखता है और विटामिन C की कमी भी पूरी करता है.
4. ब्लैक कॉफी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बिना दूध और बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी फैटी लिवर के लिए बहुत बेहतरीन है. इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड लिवर में इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को सुधारता है. ध्यान रहे, दिन में एक कप से ज्यादा न पिएं.
5. बटर मिल्क यानी छाछ
पांचवी ड्रिंक है देसी छाछ. ये प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है, जो गट हेल्थ को मजबूत बनाती है और सीधे लिवर को भी सपोर्ट करती है. इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और थोड़ी सी हींग मिलाकर पीने से पाचन और भी बेहतर हो जाता है और पेट हल्का रहता है.
इसे भी पढ़ें:-हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारिया तेज, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के साथ की गंगा पूजन