Health tips: रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में ‘इंसुलिन एब्जॉर्प्शन’ बेहतर होता है, ग्लूकोज सही तरह इस्तेमाल होता है और ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल में रहता है। लेकिन ब्लैक कॉफी भी अब वो कर सकती है जो एक्सरसाइज कर रही है। लिवर, पैंक्रियाज और बीटा सेल्स को मजबूत बनाने का काम ब्लैक कॉफी करती है। बिना शक्कर वाली ब्लैक कॉफी सिर्फ एनर्जी ड्रिंक नहीं, एक हेल्थ बूस्टर भी है। इसमें मौजूद ‘पॉली-फेनॉल्स’ और ‘क्लोरो-जेनिक एसिड’ इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं।
एनर्जी लेवल को बढ़ाए
ब्लैक कॉफी का सबसे पहला फायदा है एनर्जी बूस्ट। इसमें मौजूद कैफीन तुरंत दिमाग को सक्रिय करता है और थकान को मिटाकर शरीर में चुस्ती-फुर्ती भर देता है। कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स के लिए यह दिन की बेहतरीन शुरुआत है।
वेट लॉस करने में मददगार
ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्निंग में मदद करती है। यह कैलोरी में बहुत कम होती है और भूख को कुछ समय के लिए दबाकर ओवरईटिंग से बचाती है। वजन कम करने वालों के लिए यह नेचुरल सपोर्ट है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
रोजाना ब्लैक कॉफी का संतुलित सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।
डायबिटीज के खतरे को कम करे
ब्लैक कॉफी इंसुलिन की सेंसटिविटी को सुधारती है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है। इसके नियमित सेवन से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
लिवर को स्वस्थ रखे
ब्लैक कॉफी लिवर के लिए बेहद लाभकारी है। यह फैटी लिवर, सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करती है। लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को भी यह सपोर्ट करती है।
दिमाग की क्षमता बढ़ाए
ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन न्यूरॉन्स को उत्तेजित करता है, जिससे मेमोरी, एकाग्रता और अलर्टनेस बढ़ती है। इसके सेवन से अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस
ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है,जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। यह एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है और स्किन को हेल्दी ग्लो देती है।
स्ट्रेस और डिप्रेशन से राहत
ब्लैक कॉफी दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे “हैप्पी हार्मोन” को बढ़ाती है, जिससे मूड अच्छा होता है और स्ट्रेस व डिप्रेशन कम होता है।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाए
ब्लैक कॉफी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है जिससे खाना आसानी से पचता है। यह कब्ज जैसी समस्या को भी कम करती है और पेट को हल्का रखती है।
इसे भी पढ़ें:-कर्म-कर्जा लेने और देने का सौहार्द: पंकज जी महाराज