Prayagraj Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. शाहगंज थाना क्षेत्र में किराये के मकान में मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों के शव मिले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि दोनों महिलाओं के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज और खुल्दाबाद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. हालांकि, दोनों महिलाओं के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी विवाद या लड़ाई-झगड़े के बाद हुई है.
मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से घटना की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे. इन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.
Prayagraj Crime, Three people found dead in a rented house, police investigating, Prayagraj crime news, Uttar Pradesh news, news in Hindi,