IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट में एक पारी और 300 रन से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही. टीम की इस जीत में डेब्यू करने वाले मानव सुथार की तरफ से चमत्कारी प्रदर्शन देखने को मिला. शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ढेर कर दी है. भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी. इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है.
भारत की पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी
भारत ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी की थी. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक लगाए थे. वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए थे. अफगानिस्तान की टीम भारत को आॅलआउट नहीं कर सकी थी और टीम इंडिया ने दूसरे दिन चायकाल से पहले पारी घोषित करने का फैसला किया था.
अफगान के रहमत ने 60 रन की पारी खेली
अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन पहले सत्र में ही ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए सिर्फ रहमत शाह ने 60 रन की पारी खेली. अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे. भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला.
इसे भी पढ़ें:-रहस्यमयी पत्थर का खंभा निकला नटराज की सबसे बड़ी मूर्ति, हजारों साल तक खंडहर में रहा दबा