12वीं पास छात्राओं के लिए हायर एजुकेशन का रास्ता साफ, यूपी सरकार बेटियों को दे रही स्कालरशिप की सुविधा, ऐसे उठाएं लाभ

UP scholarship for girls: उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं को ग्रेजुएशन (UG), पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप की योजना प्रदान कर रही है. जिससे 12वीं पास छात्राओं के लिए हायर एजुकेशन का रास्ता अब और आसान हो गया है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रही हैं.

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं में से एक यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप है. यह योजना कक्षा 11 से लेकर पीएचडी स्तर तक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है. इसके तहत छात्राओं को ट्यूशन फीस के साथ-साथ मेंटेनेंस अलाउंस भी दिया जाता है.

इस योजना का लाभ लेने के लिए सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए आय सीमा 2.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है.

कन्या विद्याधन योजना

राज्य सरकार की कन्या विद्याधन योजना भी छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. इस योजना के तहत 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एकमुश्त 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक बाधाओं को कम करना है. यूपी बोर्ड और सीबीएसई दोनों बोर्डों की योग्य छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं.

तकनीकी शिक्षा के लिए प्रगति स्कॉलरशिप

अगर कोई छात्रा इंजीनियरिंग, फार्मेसी, पॉलिटेक्निक या अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिला ले रही है, तो वह प्रगति स्कॉलरशिप योजना का लाभ भी उठा सकती है. यह योजना अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा संचालित की जाती है. इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना है.

आवश्यक दस्तावेज
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी)
  • आय प्रमाण पत्र (वैध और अपडेटेड)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • कॉलेज में दाखिले की रसीद / फीस की रसीद
  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक होना चाहिए)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
  1. आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पर जाएं
  2. Student’ (छात्र) टैब पर क्लिक करके ‘Registration’ (पंजीकरण) करें.
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
  4. अपना आवेदन फॉर्म भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
  5. फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने स्कूल या कॉलेज में आवश्यक रूप से जमा करें.

इसे भी पढ़े:-रहस्यमयी पत्थर का खंभा निकला नटराज की सबसे बड़ी मूर्ति, हजारों साल तक खंडहर में रहा दबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *