IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में होगा. इससे पहले टी20 सीरीज में टीम इंडिया का पूरी तरह से सफाया हो चुका है. अब वनडे की बारी है. शुभमन गिल इसमें भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस बीच आज का मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए.
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कब और कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.
इसे भी पढ़ें:-मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध