RCB Celebration: IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर की टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली RCB अब IPL इतिहास के सबसे खास क्लब में शामिल हो गई है। लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद बेंगलुरु की सड़कों पर भव्य विक्ट्री परेड निकलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही RCB IPL के 19 साल के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही यह कर पाए थे।