Sports: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो में इतिहास रच दिया। पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान देश की खिलाड़ी अकाने यामागुची को लगातार दो सेट में 21-17 और 21-17 से मात देने के साथ खिताब को अपने नाम कर लिया है। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बना गई हैं। सिंधु करीब 2 साल बाद BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थी, जिसमें इससे पहले उन्होंने साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था।