Bihar: बिहार के सासाराम जंक्शन पर सुबह पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी में अचानक आग लग गई. सासाराम से आरा होकर पटना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. शोर-शराबा के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे. यह घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है. इस घटना में ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है, जबकि आग की लपट में चौथा बोगी का पिछला भी आया है.
आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ें:-केरल के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ