Bihar: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज को पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। इस यात्रा सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए है और हाथ में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले सीएम सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के दौरान सीएम का काफिला गेट नंबर 12 से अंदर गया।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में हमलोग तिरंगा यात्रा मना रहे हैं। जो 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारे देश को आजादी दिलाई है. और एक लोकतांत्रिक देश हमें दिया, मैं उन्हें नमन करता हूं। यह तिरंगा हमारे लिए एकता, अखंडता और जीवन-मरण का प्रतीक है। लाखों सैनिक इस तिरंगा की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने का काम करते हैं। यह तिरंगा साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमारी समृद्धि का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा के मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज सबसे बड़ा महोत्सव हमलोग मना रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील मैं सभी बिहारवासियों से करता हूं। प्रखंड, जिला और राज्यस्तर पर तिरंगा यात्रा निकलेगी। सीएम ने कहा कि आपने देखा पिछले दिनों, ‘वंदे मातरम’ और जो राष्ट्रीय गीत हमारे हैं, इसको भी जो लोग अपमानित करने का काम करते थे, चाहे वह ‘वंदे मातरम’ हो या जन गण मन’ हो, इनको जो भी अपमानित करेगा उसको दंडित करने के लिए सरकार ने कानून बनाने का काम किया है। इसलिए अब हमारे लिए इस तिरंगा को और तिरंगा के प्रतीक को और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मैं पूरे बिहारवासियों से आग्रह करना चाहता हूँ। तमाम लोग पंचायतों में इस तरफ के कार्यक्रम कर रहे हैं, नगर निकाय में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है और इसके के बाद जिला स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम किया जाएगा।