सीएम सम्राट चौधरी करेंगे 3 योजनाओं का लोकार्पण, महिलाओं को स्वरोजगार में मिलेगी मदद

Bihar: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी आज इन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सरकार का यह दावा है कि इन पहलों से छात्राओं की सुरक्षा, उच्च शिक्षा और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने में मदद मिलेगी।

अभया ब्रिगेड को 4700 वाहन

बता दे कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड को 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें सौंपी जाएंगी। इन वाहनों के जरिए छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

छात्राओं को हर महीने मिलेगा 10 हजार की फेलोशिप

मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना के तहत बिहार की करीब 1,000 योग्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। चयनित छात्राओं को 4 साल तक हर महीने 10,000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक मदद

बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना के तहत महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पात्र महिलाओं को अपना व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाना सरकार लक्ष्य

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की जा रही इन तीनों पहलों का मकसद महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *