Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भूकंप से कांपी धरती। आज सुबह 4:37 पर आया 4.1 की तीव्रता का भूकंप। सुबह सुबह जब लोग नींद में ही थे, कुछ लोग जो जगे थे, वे भूकंप के झटकों से सहम गए, सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। हलांकि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र शिमला में भी रहा,और गहराई 10 किलोमीटर थी, जिसके कारण इसका अधिक असर ही शिमला और सोलन में ही रहा। जबकि प्रदेश के दूसरे हिस्सों में कुछ हल्के झटके ही महसूस किए गए। झटकों के कारण लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में 5 तक की तीव्रता भी बड़ी क्षति कर सकती है। फिलहाल किसी प्रकार की क्षति की अभी सूचना नहीं है।
बता दें कि शिमला के रामपुर में भी सुबह आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के कारण खनेरी में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने आज सुबह 4:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र नारकंडा-कुमारसैन के पास रहा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।