अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के चलते 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अहम भूमिका निभा रहा है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सरबल इलाके में बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए गए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) ने तीन ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को गिरफ्तार करने में मदद की है.

पुलिस के अनुसार, चल रही यात्रा के दौरान जब ये तीनों व्यक्ति सरबल क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब फेसियल रिकग्निशन सिस्टम ने इनके संबंध में अलर्ट जारी किया. सिस्टम से अलर्ट मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तीनों को रोककर उनकी पहचान की पुष्टि की. जांच के बाद उन्हें संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स के तौर पर हिरासत में ले लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 600 से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरों का नेटवर्क लगाया गया है. इन कैमरे में फेशियल रिकग्निशन नेटवर्क सक्रिय किया गया है, ताकि भीड़ में छिपे संदिग्ध लोगों की पहचान तुरंत हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *