J&K: जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

Rajnath Singh in Jammu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई बुलंदियों को बताने के लिए आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां भाजपा नेताओं के द्वारा जम्मू हवाई अड्डे पर उनका भव्‍य स्वागत किया। इस दौरान हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां से रक्षा मंत्री सुरक्षा जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए।

बता दें कि केंद्रीय रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रक्षा कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। यहां वह विवि के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में वह रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों समेत लोगों को बताएंगे कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा।

कान्क्लेव में 1500 चुनिंदा रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों, युवाओं तथा विशिष्ट नागरिकों को बुलाया गया है। सबको 2014 के बाद मोदी सरकार की ओर से रक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी।

रक्षा मंत्री यह भी बताएंगे कि विश्व में रक्षा क्षेत्र में भारत की क्या स्थिति है। बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की हिफाजत के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जाएगा। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि कान्क्लेव के बाद रक्षा मंत्री भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित कार्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के राजनीतिक हालात तथा संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *