मध्य प्रदेश में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों की धरती कांप उठी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र खरगोन जिले के धौलकोट-कुंडिया क्षेत्र में बताया जा रहा है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र खंडवा मुख्यालय से करीब 88 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। भूकंप के झटकों से लोगों के मन में डर व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *