एमपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, 40 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजौरा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 50 लोग सवार थे और ये सभी लोग पूजा करने जा रहे थे. हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. 

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, जिले के गिंजरी, पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ बिजौरा ग्राम पंचायत के तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे. बताया जा रहा है कि लौटते वक्त चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब दस फीट नीचे जा गिरे. बताया गया ट्रॉली में कुल लगभग 50 से अधिक लोग सवार थे.

2 की मौके पर, 4 की इलाज के दौरान हुई मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों का इलाज उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.’ घायलों का उपचार जारी है. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

इसे भी पढ़ें:-Lower PCS 2026 के लिए आवेदन शुरु, चेक​ कर लें डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *