31 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 31 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र के साथ सिद्ध योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
31 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित नजर आएंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. यदि आप जमीन, मकान या किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े हैं तो कोई लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग खोलेंगी. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें और खानपान को संतुलित रखें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा, विशेषकर निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें. बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज ऊंचाइयों पर रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए संपर्क और अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे. परिवार का सहयोग हर कदम पर मिलेगा और किसी खास अवसर पर सभी का साथ मन को खुशी देगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हालांकि शाम के समय स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का भी ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी दूसरे का वाहन उपयोग करने से बचें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. खर्चों की तुलना में आय कम रहने से बजट प्रभावित हो सकता है. किसी पारिवारिक विषय को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से समस्या का समाधान निकल जाएगा. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में नई मिठास आएगी. कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे. आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. करियर और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में नए अवसर प्राप्त होंगे. किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता की खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि सफलता पाने के लिए मेहनत में कोई कमी न रखें, तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलित और लाभदायक रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी. परिवार में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या नए अवसर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास मजबूत होगा. स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे और लाभ में वृद्धि के संकेत हैं. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम या शुभ आयोजन की योजना बन सकती है. घर के किसी सदस्य से सुखद समाचार मिलने से वातावरण आनंदमय रहेगा. आर्थिक मामलों में किसी को उधार धन देने से बचें. मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि इसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. संयम और सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक होंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है और बिना सोचे-समझे कोई निर्णय लेने से बचें. परिवार में किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल रहेगा. पैतृक संपत्ति या पारिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतनी होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और सकारात्मक रहेगा. दिनभर आपको अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे मन उत्साहित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा तथा रिश्तों में मजबूती आएगी. यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो कोई उपयुक्त सहयोगी मिल सकता है. नए अनुभव और नई जानकारियां आपके व्यक्तित्व को निखारेंगी. सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी तो कुछ मामलों में अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है. आलस्य और टालमटोल की आदत से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और धन संबंधी कुछ चिंताएं कम होंगी. परिवार में छोटे-मोटे मतभेद उभर सकते हैं, जिन्हें समझदारी और धैर्य से सुलझाना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और सम्मान लेकर आएगा. आपके काम की प्रशंसा होगी और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे. व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है. परिवार में प्रेम, एकता और सामंजस्य बना रहेगा. यदि आप घर, जमीन या संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-Lower PCS 2026 के लिए आवेदन शुरु, चेक कर लें डिटेल्स