पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Maharashtra: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं. वह 17 से लेकर 19 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का निमंत्रण भेजा था. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया है. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई है. आपको बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच मंगलवार को डिफेंस समेत कई बड़ी डील साइन हो सकती हैं. भारत और फ्रांस के बीच होने वाले समझौतों पर इस वक्त पूरी दुनिया की नजर है.

वैश्विक CEOs के साथ राउंडटेबल

दोनों नेता शाम 5:15 बजे होटल ताज महल पैलेस में वैश्विक CEOs के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. यहां इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा होगी.

गेटवे ऑफ इंडिया पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाम 6:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया‑फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही एक विशेष इंडो‑फ्रेंच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा.

मैक्रों का यह भारत का चौथा दौरा

राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है. इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे. फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

राफेल विमानों को लेकर होगी डील

भारत और फ्रांस के बीच पुराने रक्षा समझौते 10 साल तक और आगे बढ़ाया जा सकता है. मैक्रों की इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है. इनमें सबसे खास 114 राफेल विमानों को लेकर होने वाली डील है. इसके साथ ही दोनों देश कई घातक मिसाइलों को लेकर भी डील फाइनल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा है 2026, ये 8 फिल्में बिखेरेगी जलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *