Maharashtra Day : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 65वें महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र को प्रगतिशील बनाने की बात पर जोर दिया। उनका कहना है कि राज्य सरकार एक समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। हम आपको बता दें कि मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर राज्यपाल राधाकृष्णन एक समारोह आयोजित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर समारोह आरंभ किया और परेड की सलामी भी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे।
महाराष्ट्र को विकसित बनाने के लिए सरकार ने दिया जोर
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी छोटे-बड़े वर्गो को लेकर एक आधुनिक, मजबूत और विकसित होता हुआ महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई में सरकार ‘महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक भवन’ और एक म्यूजियम बनाने जा रही है। इसी दौरान, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
पानीपत में ‘मराठा शौर्य स्मारक’ बनाने का आदेश
राज्यपाल ने हरियाणा के पानीपत में ‘मराठा शौर्य स्मारक’ बनाने का आदेश दिया और आगरा में भी एक स्मारक बनेगा जहां महाराज छत्रपति शिवाजी को नजरबंद किया जाता था। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रही है।
हुतात्मा चौक पर अर्पित की पुष्पांजलि
इसी दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के ‘हुतात्मा चौक’ पर पुष्पांजलि अर्पित किया और राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र दिवस समारोह में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें :- UP TGT Exam: यूपी टीजीटी परीक्षा के तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, 14-15 मई नही इस दिन होगा एग्जाम