अमिताभ बच्चन के बंगले और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट

Mumbai: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें हाईकोर्ट के साथ-साथ बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को भी निशाना बनाने की बात कही गई है.धमकी भरा मेल मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है.

पहले भी मिल चुकी है हाईकोर्ट को धमकी

ये पहली बार नहीं है जब बॉम्बे हाईकोर्ट को ऐसी धमकी मिली हो. इससे पहले सितंबर 2025 में भी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. तब कोर्ट परिसर को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. कुछ दिन पहले भी इसी तरह का ईमेल आया था, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. ताजा धमकी के बाद एक बार फिर हाईकोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

बॉलीवुड स्टार्स लगातार निशाने पर

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. आयुष्मान खुराना के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया था.बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद से बॉलीवुड के कई सितारों को अलग-अलग तरीकों से धमकियां मिल रही हैं. इससे इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि क्या एक बार फिर बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया मंडरा रहा है.फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, 12 नवंबर तक आपत्ति का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *