पंजाब में ED की कार्रवाई, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर पर सुबह-सुबह छापेमारी

Punjab: पंजाब के होशियारपुर में सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय हलकों में हलचल तेज हो गई, ईडी की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर छापेमारी की, सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों की नजरें अरोड़ा के आवास पर टिक गईं।

तड़के पांच बजे तीन वाहनों से पहुंची जांच टीम

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर जोधा मल रोड स्थित सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंचे, टीम के सदस्य घर के भीतर दाखिल हुए और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी, छापेमारी के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

घर के बाहर सुरक्षा तैनात, अंदर मौजूद थे 

ईडी की टीम के पहुंचने के बाद अरोड़ा के आवास को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि छापेमारी के वक्त सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर के अंदर ही मौजूद थे।

किस मामले में पहुंची ED, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं है, ईडी की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि टीम किस मामले के सिलसिले में पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची है, अधिकारियों ने भी जांच के विषय या संभावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जांच जारी रहने के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि, छापेमारी का वास्तविक कारण और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि ईडी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *