UP MLC Election: विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Lucknow News:  उत्‍तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है। जो आज शाम चार बजे तक किया जाएगा। बता दें कि आज विधानभवन के हाल में विधानसभा के सभी सदस्‍य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दोनों सीटों के मतदान के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट
विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना मतदान किया। इसके बाद यूपी के डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने वोट डाला। उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने वोट करने के बाद कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि ये गुप्त मतदान है। बृजेश पाठक और ओमप्रकाश राजभर मतदान करने के बाद हाथ मिलाते हुए एक साथ निकले।  इसी दौरान अन्य विधायक भी अपने मतदान के लिए पहुंचने लगे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *