Ghosi Upchunav Result: घोसी उपचुनाव में सपा का जलवा, अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह को दी बधाई

UP Ghosi By Poll Result 2023: घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिसमें समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। 23वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 88701 और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 60712 मत मिले। अब तक कुल एक लाख 56 हजार 990 वोटों की गिनती हो चुकी है। सुधाकर सिंह 27 हजार 989 मतों से आगे चल रहे हैं। जिससे उनकी जीत लगभग पक्‍की मानी जा रही है।

 

वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में अब तक आए नतीजों पर पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह को बधाई देते हुए एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा, घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं। घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है।

 

घोसी उपचुनाव के अंतिम परिणाम आने से पहले ही भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया व मंत्री डॉ संजय निषाद ने हार मान ली है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जनता की भावना का सम्मान करते हैं। जनादेश का स्वागत करना चाहिए, सम्मान करना चाहिए। घोसी में जो कमी रही उसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज ने बीजेपी को वोट दिया। घोसी उपचुनाव में  हार के कारणों की समीक्षा होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *