Sawan 2023: सावन माह का दूसरा सोमवार आज, CM योगी ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

 Sawan 2023 : भगवान भोलेनाथ का बेहद ही प्रिय महिने सावन का आज यानी 17 जुलाई को दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर सभी शिवालयों में शिवभक्तों का ताता लगा हुआ है। इसी सिलसिले में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सुबह जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके अलावा को भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। उसके बाद सीएम योगी ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

आपको बता दें कि सीएम योगी की दिनचर्या गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रही। तड़के पांच बजे उन्होंने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और उनकी पूजा-अर्चना की।

उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह गोशाला में गए और आधे घंटे गायों के बीच रहे। उन्हें दुलारा-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *