Up news: कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला अचानक धंस गया। इस हादसे की चपेट में आकर किशोरियां समेत 5 महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 3 महिलाएं और दो किशोरी शामिल है। जबकि कई महिलाएं घायल हो गईं है।
पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुची
इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएम योगी ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोग एक मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5- 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
इसे भी पढ़ें:Salman Khan: पहलगाम हमले के चलते सलमान खान का कार्यक्रम रद्द, जल्द आ सकता है नया अपडेट