मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी समेत कई मंत्रियों को मिली नई जिमेदारी योगी सरकार का आदेश

up politics: सीएम योगी ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भूपेंद्र चौधरी को आगरा-कासगंज और मनोज पांडे को सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।. 2027 चुनाव के पहले इन बदलावों को अहम माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक कमान को मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्रियों के प्रभार वाले जनपदों की सूची में बड़ा बदलाव किया है जिसमे कैबिनेट के नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदले दीए, वहीं नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जानिए नए मंत्रियों के बदलाव

इस नई सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलावों के तहत भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, हाल ही में कैबिनेट का हिस्सा बने मनोज पांडे को सीतापुर का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, अजीत पाल को फतेहपुर, समेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर और हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र का नया प्रभारी बनाया गया है.  

2027 के चुनाव के पहले यूपी में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, ऐसे में यह नई लिस्ट इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में सरकार और संगठन दोनों आक्रामक तरीके से चुनाव में उतरने की तैयारी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *