Mumbai: पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर हुजैफा मुंबई और आसपास के इलाकों में मॉड्यूल के लिए भर्ती कर रहा था. मुंब्रा से पकड़े गए अरबाज और तौकीर को उसी ने पैसे का लालच देकर मॉड्यूल में जोड़ा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर मुंबई से हुजैफा को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में हुजैफा की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी. पुलिस के मुताबिक हुजैफा लंबे समय से डी कंपनी से जुड़ा हुआ है और मुंबई को दहलाने की साजिश रच रहा था