यूपी में बढ़ती गर्मी से परेशान लोग, 43 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा, ये पांच हैं सबसे गर्म शहर

UP: अप्रैल के महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। पिछले सप्ताह से तापमान अधिक जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जो तीसरे सप्ताह में भी जारी है। बृहस्पतिवार अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ आगरा ब्रज में पहले और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कानपुर एयरफोर्स स्टेशन प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान, शनिवार तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है। अप्रैल की शुरूआत में ही भीषण गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया था। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। जो दो दिन बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक रहा। बृहस्पतिवार अबतक का सबसे गर्म दिन रहा।

अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। दोपहर ढाई बजे तापमान 43 डिग्री के पार पहुच गया था। गर्मी और धूप की वजह से शाम 5 बजे भी त्वचा जलती हुई महसूस हुई। धूप की वजह से सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को रेड लाइट पर खड़ा होना मुश्किल हो गया था। तेज गर्म हवा के झोकों ने भी परेशान किया। प्रदेश मे न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

गर्म शहरों के तापमान

कानपुर एयरफोर्स- 44
प्रयागराज- 43.6
आगरा- 43.4
झांसी- 43.3
बांदा और हमीरपुर- 43.2

आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 43.4
न्यूनतम तापमाुन- 23.4

जाम से परेशान लोग

बढ़ती गर्मी की वजह से शहर में जाम की समस्या अधिक हो गई है। जिससे लोग परेशान नजर आ रहे है। बृहस्पतिवार दोपहर को एक बजे से दो बजे तक जाम के हालात बने रहे। एमजी रोड पर भगवान टाकीज से हरीपर्वत तक भीषण जाम लगा रहा। कलक्टरेट तिराहा, साईं का तकिया, प्रताप पुरा तक जाम लगा रहा। मदिया कटरा तिराहे पर भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वहीं शाम करीब 8 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा तक जाम लगा रहा। एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

एक ई बस फंसने पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में दोपहर को रोजाना जाम में खड़े होकर बेहाल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *