सीएम योगी ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों चेक, चाबी, स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थी प्रफुल्लित हुए। इससे पहले कामाख्या धाम में सीएम योगी ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन भी किया। अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसके पहले सीएम ने मां कामाख्या का दर्शन-पूजन कर चरणों में शीश झुकाकर आराधना की।

सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान–

गायत्री देवी- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (525 समूहों को सीसीएल धनराशि)– 7.87 करोड़ का चेक

शीला देवी- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (500 समूहों को सीसीएल धनराशि)- 7.50 करोड़ का चेक

पिंकी यादव- (विद्युत सखी) को थर्मल प्रिंटर

राजेश्वरी- (विद्युत सखी) को थर्मल प्रिंटर

किरण- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी

शिवानी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी

अनुज यादव- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक

विनीता- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.43 लाख का चेक

सत्येंद्र- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 2.60 लाख का चेक

गुलाब चंद्र कौशल- पीएम सूर्य घर योजना के तहत स्वीकृति पत्र

भीष्म नारायण- पीएम सूर्य घर योजना के तहत स्वीकृति पत्र

अनूप सिंह- ओडीओपी के तहत 25 लाख का चेक

भाग्यलक्ष्मी सिंह- ओडीओपी के तहत 25 लाख का चेक

खुशीराम – वर्मी कम्पोस्ट खाद की किट

लल्लन प्रसाद – वर्मी कम्पोस्ट खाद की किट

रामप्यारे – कृषि यंत्र के तहत चाबी

शंकर लाल – कृषि यंत्र के तहत चाबी

राजबख्श सिंह – आयुष्मान कार्ड

रामयश – आयुष्मान कार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *