Saharanpur: सहारनपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे शाकंभरी क्षेत्र के नगला माफी गांव पहुंचेंगे, जहां विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे. सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं.
नागल माफी हेलीपैड पर उतरेंगे सीएम
सरसावा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्यमंत्री बेहट क्षेत्र के गांव नागल माफी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां से वह कार के माध्यम से भूरादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे.
सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के करेंगे दर्शन
भूरादेव मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.
पर्यटन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रही पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. नागल माफी गांव में पर्यटन विभाग की करीब 12 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनकी प्रगति का जायजा मुख्यमंत्री लेंगे.
अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में पर्यटन और विकास कार्यों को गति देने के लिए अहम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम मंदिर में करेंगी श्री राम यंत्र की पूजा