तेज रफ्तार ट्रक ने कार-टेंपो को रौंदा, 3 की मौत, कई घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास रविवार (8 मार्च) की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ओवर स्पीड में था ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी. अनियंत्रित ट्रक पहले सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर को अपनी चपेट में लिया और फिर पास से गुजर रहे टेंपो को कुचल दिया.” टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. कार में सवार लोग लोहे की चादरों के बीच इस कदर फंस गए थे कि उन्हें निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा. हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ थोड़ी देर में ट्रैफिक पुलिस को आते ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मृतकों में एक बुटीक संचालिका प्रीति शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के रिश्तेदार अमरजीत चौधरी शामिल हैं. जबकि एक अन्य मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. मृतक प्रीति शुक्ला के पति बृजेश शुक्ला घायल हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जिला अस्पताल में घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को सांत्वना दिया.

वाहन चालक मौके से फरार

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक, क्षतिग्रस्त कार और टेंपो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित की गई हैं ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *