दिल्ली में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग

Delhi: राजधानी नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी में भूकंप का केंद्र था. सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर लोगों ने धरती में हल्का कंपन महसूस किया, जिससे कई लोग कुछ समय के लिए घबरा गए. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

2.8 दर्ज की गई तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था. कम तीव्रता होने की वजह से इसका असर सीमित क्षेत्रों में ही महसूस किया गया. प्रशासन की ओर से भी स्थिति सामान्य बताई गई है और कहीं से भी किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है.

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है. इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है. भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है. रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है. 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है. 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है. 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं. 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है. 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है.

इसे भी पढ़ें:-‘प्रभाते करदर्शनम्’ की करें कामना ‘प्रभाते कप दर्शनम्’ की नहीं : दिव्‍य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *