यूपी के बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत, 27 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं. पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे और सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अल्हापुर, थाना उझानी, बदायूं लौट रहे थे.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ागांव के पास हुआ. बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया. पिकअप के पलटते ही उसमें सवार कई लोग वाहन के नीचे दब गए. सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं.

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है. वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को संभालते हुए एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सुचारू कराया. वहीं, मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *