आज कितनी महंगी हुई रसोई गैस, जानें 14.2 और 19 किलो सिलेंडर का नया रेट

LPG Price Today 7 September 2026: रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए आज राहत की खबर है. 7 सितंबर 2026 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर आज भी 942 रुपए में मिल रहा है.

महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है या नहीं, इस पर आम लोगों की नजर रहती है. खासकर घर का बजट संभालने वाले परिवारों के लिए रसोई गैस का खर्च हर महीने के जरूरी खर्चों में शामिल होता है. ऐसे में कीमत स्थिर रहने से फिलहाल लोगों को एक्स्ट्रा बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

आपके शहर में कितने रुपये का है घरेलू सिलेंडर?

7 सितंबर को अलग-अलग शहरों में 14.2 किलो LPG सिलेंडर के रेट इस तरह हैं:

शहरघरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
कोलकाता968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
चेन्नई957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
लखनऊ942.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
नोएडा942.80 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
वाराणसी943.10 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
रांची999.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम

इन कीमतों में फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल LPG के दाम में बढ़ोतरी

होटल, रेस्तरां, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का LPG सिलेंडर महंगा हो गया है. दिल्ली में इसका नया रेट 2,747.50 रुपये है. पिछले महीने दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,738 रुपये का था. इस हिसाब से इस बार कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

इन शहरों में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

शहरकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता2,884.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई2,916.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु2,831.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
लखनऊ2755.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा2760.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
वाराणसी2757.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची2,933.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *