UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, धूप निकलेगी। वहीं पूर्वी यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
आज सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और देवरिया में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी लखनऊ में आज बारिश के आसार कम हैं। आंशिक बादल रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले 24 घंटे में बदलाव हो सकता है।
29-30 अक्टूबर को बढ़ेगी बारिश
29 अक्टूबर को पूरे यूपी – पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज बारिश का दायरा बढ़ेगा। कुछ जगह भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। 30 अक्टूबर को भी मौसम खराब रहेगा, हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 31 अक्टूबर तक आंधी-बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
सावधानी बरतें
- खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें
- खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें
- बिजली चमकने पर सुरक्षित इमारत में रहें
- मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट पर नजर रखें
इसे भी पढ़ें:-UP MLC चुनाव में 4 सीटों पर भाजपा की जीत, वाराणसी में सपा का परचम